सभी प्रखंडों में चलेगा ई-पंचायत पखवारा : डीडीसी

अनुपस्थित रहने वाले चार बीडीओ से पूछा स्पष्टीकरण प्रतिनिधि, पाकुड़समाहरणालय स्थित सूचना भवन में सोमवार को ई-पंचायत पखवारा कार्यक्रम का शुभारंभ उपविकास आयुक्त दिलीप टोप्पो व जिला परिषद उपाध्यक्ष अजिजुल इसलाम ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले चार प्रखंड पाकुडि़या, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा व हिरणपुर के बीडीओ से स्पष्टीकरण पूछने […]

अनुपस्थित रहने वाले चार बीडीओ से पूछा स्पष्टीकरण प्रतिनिधि, पाकुड़समाहरणालय स्थित सूचना भवन में सोमवार को ई-पंचायत पखवारा कार्यक्रम का शुभारंभ उपविकास आयुक्त दिलीप टोप्पो व जिला परिषद उपाध्यक्ष अजिजुल इसलाम ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले चार प्रखंड पाकुडि़या, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा व हिरणपुर के बीडीओ से स्पष्टीकरण पूछने का निर्णय लिया गया. डीडीसी श्री टोप्पो ने कहा कि पूरे जिले में प्रखंड वार ई-पंचायत पखवारा कार्यक्रम चलाया जायेगा. 19 मई को हिरणपुर, 20 मई को लिट्टीपाड़ा, 21 मई को अमड़ापाड़ा, 22 मई को महेशपुर, 23 मई को पकुडि़या व 26 मई को पाकुड़ में कार्यक्रम होगा. इसमें प्रमुख, उपप्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया सहित प्रखंड के बीडीओ, बीपीओ, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक मौजूद रहेंगे. वहीं जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो सरफराज ने प्रिया सोफ्ट, प्लान प्लस, एक्शन सोफ्ट, निड, एरिया प्रोफाइलर, एनटीपी, एलजीडी, सेम, टीएमपी, सर्विस प्लस आदि के बारे बताया. इस अवसर पर जिप सदस्य हाजीकुल आलम, प्रमोदनी हेंब्रम, मोजेस टुडू, पाकुड़ प्रमुख राम सिंह टुडू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक राम कुमार साहा आदि थे………..18 मईफोटो संख्या- 10 व 11 पाकुड से जा रहा हैकैप्सन-संबोधित करते डीडीसी व उपस्थित पदाधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >