झामुमो कार्यकर्ता मिले विधायक से, कहा

प्रतिनिधि, पकुडि़याप्रखंड के विशनपुर पंचायत अंतर्गत बनियापसार पंचायत भवन में रविवार को महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की. बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा गया. जिसमें विशनपुर तथा बनियापसार गांव में पिछले एक साल से ट्रांसफॉर्मर चोरी होने के पश्चात […]

प्रतिनिधि, पकुडि़याप्रखंड के विशनपुर पंचायत अंतर्गत बनियापसार पंचायत भवन में रविवार को महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की. बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा गया. जिसमें विशनपुर तथा बनियापसार गांव में पिछले एक साल से ट्रांसफॉर्मर चोरी होने के पश्चात भी विभाग द्वारा अब तक ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाये जाने के कारण ग्रामीणों को हो रही परेशानी को रखा गया. जिस पर विधायक प्रो मरांडी ने कहा कि विभाग से बात कर अविलंब उपरोक्त गांव में विद्युत समस्या को दूर किया जायेगा. मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य एमानुवेल मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, कार्यकर्ता हरिवंश चौबे सहित अन्य मौजूद थे.———————–17 मईफोटो संख्या- 23 पाकुड से जा रहा हैकैप्सन- बैठक करते विधायक व अन्य.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >