प्रतिनिधि, हिरणपुरथाना अंतर्गत शहरपुर गांव में दुकानदार द्वारा अंडा का पैसा मांगने पर हंसुआ से वार कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर कोटालपोखर निवासी रवि गुप्ता ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने आवेदन में बताया कि 14 मई की रात्रि करीब 8:30 बजे गांव के ही बेने मुर्मू ने दुकान में आ कर अंडा मांगा. पैसा मांगने पर बेने मुर्मू उलझ पड़ा. जिसके बाद बेने मुर्मू, करमदास मुर्मू व कमलेश मुर्मू ने मिल कर मेरे पिता पारसनाथ गुप्ता पर हंसुआ से वार कर घायल कर दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.
ओके::अंडा का पैसा मांगने पर हंसुआ से वार कर किया घायल
प्रतिनिधि, हिरणपुरथाना अंतर्गत शहरपुर गांव में दुकानदार द्वारा अंडा का पैसा मांगने पर हंसुआ से वार कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर कोटालपोखर निवासी रवि गुप्ता ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने आवेदन में बताया कि 14 मई की रात्रि करीब 8:30 बजे गांव के ही […]
