ओके::फ्लैग-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह क्षेत्रीय विधायक आलमगीर आलम ने कहा

– केंद्र सरकार पर अल्पसंख्यकों के बीच आवंटित इंदिरा आवास में कटौती करने का लगाया आरोप -भारत सरकार से अल्पसंख्यक कोटा बढ़ाने की मांग की-बरहरवा के मॉडल उच्च विद्यालय कोटालपोखर व मिल्लत उच्च विद्यालय श्रीकुंड को जल्द प्लस टू विद्यालय का दर्जा दिलाने की बात कही16 मईफोटो संख्या- 09 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- पत्रकारों […]

– केंद्र सरकार पर अल्पसंख्यकों के बीच आवंटित इंदिरा आवास में कटौती करने का लगाया आरोप -भारत सरकार से अल्पसंख्यक कोटा बढ़ाने की मांग की-बरहरवा के मॉडल उच्च विद्यालय कोटालपोखर व मिल्लत उच्च विद्यालय श्रीकुंड को जल्द प्लस टू विद्यालय का दर्जा दिलाने की बात कही16 मईफोटो संख्या- 09 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- पत्रकारों को संबोधित करते विधायकप्रतिनिधि, पाकुड़ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न विद्युत समस्या को जल्द ही दूर कर लिया जायेगा. इस मामले को लेकर राज्य सरकार के वरीय अधिकारियों से मुलाकात कर ठोस पहल को लेकर वार्ता की गयी है. यह बातें पाकुड़ परिसदन में शनिवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह क्षेत्रीय विधायक आलमगीर आलम ने पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों के बीच आवंटित इंदिरा आवास में कटौती कर रही है. पाकुड़ सदर प्रखंड में इस वित्तीय वर्ष में अल्पसंख्यकों के बीच मात्र 26 इंदिरा आवास आवंटित किया गया है. उन्होंने भारत सरकार के अल्पसंख्यक कोटा बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत मॉडल उच्च विद्यालय कोटालपोखर तथा मिल्लत उच्च विद्यालय श्रीकुंड को जल्द प्लस टू विद्यालय का दर्जा दिलाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर साहिबगंज के उपायुक्त को जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा रिपोर्ट भी सौंप दी गयी है. उपायुक्त से मिल कर रखी समस्या………..विधायक आलमगीर आलम ने शनिवार को उपायुक्त से मुलाकात कर नगर पंचायत में रिक्त पड़े उपाध्यक्ष पद को भरने, नदी किनारे गार्डवाल निर्माण कराने तथा लखनपुर गांव में नाला निर्माण कराने की बात रखी है. जिस पर उपायुक्त ने सहमति जताते हुए उपविकास आयुक्त को उपरोक्त मामले का निरीक्षण कर अविलंब कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >