एक गंभीर रूप से घायलप्रतिनिधि, फरक्काथाना क्षेत्र के मौकांडों मोड के पास एनएच 34 में शुक्रवार की शाम को सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मृतक में मानू शेख 40, कैफा बीवी 33 और एक चार साल का बच्चा है. वहीं एक व्यक्ति नूर इसलाम गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार हो कर धुलियान की ओर जा रहे थे. इसी दौरान माकांडों मोड के पास ट्रक से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी. इस घटना में ट्रक अनियंत्रित हो कर पलट गया और मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गयी. चारों लोग बरहरवा थाना क्षेत्र के कांकजोल गांव के निवासी हैं. इस घटना की सूचना मिलते ही फरक्का थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. घायल नूर इसलाम को इलाज के लिये अस्पताल में भरती कराया गया है.
0000 सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
एक गंभीर रूप से घायलप्रतिनिधि, फरक्काथाना क्षेत्र के मौकांडों मोड के पास एनएच 34 में शुक्रवार की शाम को सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मृतक में मानू शेख 40, कैफा बीवी 33 और एक चार साल का बच्चा है. वहीं एक व्यक्ति नूर इसलाम गंभीर रूप से […]
