ओके..... एनटीपीसी फरक्का के मजदूरों ने पैसा काटे जाने का किया विरोध

-काम किया ठप-अधिकारियों ने मजदूरों के साथ की बैठकएनटीपीसी प्रबंधन को बंद करना पड़ा यूनिट चार व छह प्रतिनिधि, फरक्काएनटीपीसी फरक्का में कार्यरत मजदूरों ने मजदूरी से प्रबंधन द्वारा जीवन बीमा के लिए 1.75 फीसदी पैसा काटे जाने का विरोध किया है. इसके विरोध में मजदूरों ने गुरुवार को काम काज ठप कर दिया. मजदूरों […]

-काम किया ठप-अधिकारियों ने मजदूरों के साथ की बैठकएनटीपीसी प्रबंधन को बंद करना पड़ा यूनिट चार व छह प्रतिनिधि, फरक्काएनटीपीसी फरक्का में कार्यरत मजदूरों ने मजदूरी से प्रबंधन द्वारा जीवन बीमा के लिए 1.75 फीसदी पैसा काटे जाने का विरोध किया है. इसके विरोध में मजदूरों ने गुरुवार को काम काज ठप कर दिया. मजदूरों के अचानक हड़ताल पर चले जाने से एनटीपीसी फरक्का के कोयला बंकर में कोयले की कमी हो गयी. पर्याप्त कोयला नहीं रहने के कारण एनटीपीसी प्रबंधन को अपने दो यूनिट चार और छह को बंद करना पड़ा. इधर दो यूनिट के बंद होने से विद्युत उत्पादन पर भी काफी प्रभाव पड़ा है. गुरुवार की देर शाम एनटीपीसी में कार्यरत मजदूरों के साथ डिप्टी लेबर कमिश्नर चंदन दास गुप्ता ने बैठक कर मजदूरों को समझा-बुझा कर हड़ताल समाप्त कराया. मौके पर एएलसी के एसपी कुंडू, जे बंदोपाध्याय, जंगीपुर के एसडीओ प्रियंका शिंगका के आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >