प्रतिनिधि, फरक्का मुर्शिदाबाद जिले के बडुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर मोड़ के निकट राज्य पथ पर एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार पति-पत्नी की मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों के अनुसार बडुआ गांव के 37 वर्षीय रफीक शेख व उसकी पत्नी 30 वर्षीय हबीबा बीबी दोनों बाइक पर सवार होकर वीरभूम जा रहे थे कि बहादुरपुर मोड़ के पास एक ट्रक के ओवर टेक के दौरान मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया और वे गिर पड़े. गंभीर हालत में दोनों को स्थानीय लोगों ने बडुआ अस्पताल में भरती कराया. जहां पत्नी हबीबा बीबी की मौत हो गयी और पति रफीक शेख को कांदी महकम अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां पति ने भी दम तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक दोनों पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उक्त ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर ट्रक चालक तथा मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
ट्रक की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत
प्रतिनिधि, फरक्का मुर्शिदाबाद जिले के बडुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर मोड़ के निकट राज्य पथ पर एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार पति-पत्नी की मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों के अनुसार बडुआ गांव के 37 वर्षीय रफीक शेख व उसकी पत्नी 30 वर्षीय हबीबा बीबी दोनों बाइक पर सवार होकर वीरभूम […]
