-सदस्यों ने पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में कार्यरत कर्मियों की सूची का किया सत्यापन–सूची तैयार कर रिपोर्ट बंगाल सरकार को भेजी जायेगी-कोयला खदान से प्रभावित गांवों में बंद जरूरी सुविधाओं को फिर से चालू किया जायेगाप्रतिनिधि, अमड़ापाड़ावेस्ट बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की छह सदस्यीय टीम मंगलवार को अमड़ापाड़ा पैनम कार्यालय पहुंची. टीम में शामिल सदस्यों ने पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में कार्यरत कर्मियों की सूची का सत्यापन किया. टीम में दीप दास सीनियर मैनेजर, सोमेन घोष मैनेजर माइंस, अभिषेक चटर्जी जूनियर मैनेजर, अरुण चक्रवर्ती एचआर, सुदीप्तो घोष एलआर, एके सिंह सीनियर मैनेजर ने बताया कि सर्वप्रथम कोयला खदान से प्रभावित गांवों को जो सुविधा पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा बंद हो गयी है उसे पुन: चालू कर दिया जायेगा. क्योंकि यहां के विस्थापितों का हक है उससे वंचित नहीं किया जा सकता है. प्रभावित इलाकों में सुविधा डब्ल्यूबीपीडीसीएल एवं बंगाल सरकार द्वारा दी जायेगी. छह सदस्यीय टीम ने बताया कि काम कर रहे कर्मी का सूची का सत्यापन किया जा रहा है. सत्यापन के बाद इन सब की रिपोर्ट तैयार कर बंगाल सरकार को भेजी जायेगी. नॉर्थ ब्लॉक कर्मियों का बकाया वेतन सत्यापन के बाद डब्ल्यूबीपीडीसीएल द्वारा दिया जायेगा. टीम के सदस्यों ने बताया कि खदान चालू टेंडर होने के बाद एमडीओ करेंगे. अभिषेक चटर्जी ने बताया कि विस्थापित ग्रामीणों को सारी सुविधा दी जायेगी.
ओके::डब्ल्यूबीपीडीसीएल की छह सदस्यीय टीम अमड़ापाड़ा के पैनम कार्यालय पहुंची
-सदस्यों ने पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में कार्यरत कर्मियों की सूची का किया सत्यापन–सूची तैयार कर रिपोर्ट बंगाल सरकार को भेजी जायेगी-कोयला खदान से प्रभावित गांवों में बंद जरूरी सुविधाओं को फिर से चालू किया जायेगाप्रतिनिधि, अमड़ापाड़ावेस्ट बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की छह सदस्यीय टीम मंगलवार को अमड़ापाड़ा पैनम कार्यालय पहुंची. टीम में शामिल […]
