-जानकारी मिलने पर डीडीसी ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण-कई रेडी-टू-इट के पैक्ट जब्त-अंचलाधिकारी अनुज कुमार बांडू को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देशफोटो संख्या 5- चारा में रेडी-टू-इट मिलाता कर्मी.फोटो संख्या 6- कृषि विज्ञान केंद्र में रखा गया रेडी-टू-इट.प्रतिनिधि, महेशपुरआंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को खिलाया जाने वाला पोषाहार रेडी-टू-इट इन दिनों कृषि विज्ञान केंद्र में सुअरों को खिलाया जा रहा है. सूत्रों की माने तो आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका, सहायिका सहित सुपरवाइजरों की मिलीभगत से बच्चों का निवाला कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचाया जा रहा है. जानकारी मिलने पर डीडीसी दिलीप कुमार टोप्पो ने कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र में रखे रेडी-टू-इट के कुछ पैकेट को जब्त किया. डीडीसी ने मामले को लेकर अंचलाधिकारी अनुज कुमार बांडू को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. मामले को लेकर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ग्रेस मरांडी ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र में रेडी-टू-इट के पाये जाने की जानकारी मुझे नहीं है. वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक राजीव कुमार ने भी मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. ———————————————————क्या कहा डीडीसी ने.निरीक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र में रेडी-टू-इट पाया गया. वहां रेडी-टू-इट कैसे पहंुचा और इस मामले में किसकी संलिप्तता है कि जांच के निर्देश अंचलाधिकारी को दिया गया है. संबंधित लोगों से स्पष्टीकरण भी पूछा जायेगा और उसके बाद कार्रवाई की जायेगी. दिलीप कुमार टोप्पो, डीडीसी .
ओके::फ्लैग-आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को खिलाये जाने वाला पोषाहार खा रहे सुअर
-जानकारी मिलने पर डीडीसी ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण-कई रेडी-टू-इट के पैक्ट जब्त-अंचलाधिकारी अनुज कुमार बांडू को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देशफोटो संख्या 5- चारा में रेडी-टू-इट मिलाता कर्मी.फोटो संख्या 6- कृषि विज्ञान केंद्र में रखा गया रेडी-टू-इट.प्रतिनिधि, महेशपुरआंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को खिलाया जाने वाला पोषाहार रेडी-टू-इट इन दिनों कृषि विज्ञान […]
