ओके :::: प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की अपील

प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के नवीन युग विद्यालय प्रांगण में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता विनय कुमार सिंह ने की. बैठक में डीसी के निर्देश पर प्राइवेट विद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा शुल्क से संबंधित प्रपत्र जमा किया. इसमें एसोसिएशन का पुनर्गठन नहीं करने का निर्णय लिया गया. मई माह तक मासिक शुल्क सदस्यों […]

प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के नवीन युग विद्यालय प्रांगण में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता विनय कुमार सिंह ने की. बैठक में डीसी के निर्देश पर प्राइवेट विद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा शुल्क से संबंधित प्रपत्र जमा किया. इसमें एसोसिएशन का पुनर्गठन नहीं करने का निर्णय लिया गया. मई माह तक मासिक शुल्क सदस्यों को जमा करने के निर्देश दिये गये. वैसे विद्यालय जो धारा 19 एवं 25 के मान एवं मानक को पूरा नहीं कर पाये हैं, उन्हें शीघ्र मान व मानक पूरा करने के आदेश दिये गये. बैठक में आरटीई का अनुपालन शत प्रतिशत विद्यालय में करने का निर्णय लिया गया. एसोसिएशन की बैठक में रामरंजन सिंह, एहसान आलम, देवलाल मरांडी, आकाश कुमार भगत, पवन कुमार सिंह, डोमन मुर्मू, गेबरियल मुर्मू, अपूर्वा दत्ता, रफिकुल आलम, सफीउर रहमान, देवाशीष दास, राजेश कुमार भगत, मनोज कुमार भगत, मो उमर अली आदि मौजूद थे.——————————फोटो संख्या 12बैठक में भाग लेते निजी विद्यालयों के हेडमास्टर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >