आकेक :::::: भजन-कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय

फोटो संख्या 8 – कीर्तन करते कीर्तन मंडली.प्रतिनिधि, पाकुड़ शिव शीतला मंदिर प्रांगण में आयोजित हरिनाम संकीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया. मंदिर प्रांगण में सुबह छह बजे से परिक्रमा एवं पूजा-अर्चना में भाग लेने श्रद्धालु पहुंचने लगे थे. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद भजन कीर्तन में भाग लिया. पश्चिम बंगाल, बिहार एवं जिले […]

फोटो संख्या 8 – कीर्तन करते कीर्तन मंडली.प्रतिनिधि, पाकुड़ शिव शीतला मंदिर प्रांगण में आयोजित हरिनाम संकीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया. मंदिर प्रांगण में सुबह छह बजे से परिक्रमा एवं पूजा-अर्चना में भाग लेने श्रद्धालु पहुंचने लगे थे. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद भजन कीर्तन में भाग लिया. पश्चिम बंगाल, बिहार एवं जिले के कीर्तन मंडलियों द्वारा हिंदी एवं बंगला में भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया. मौके पर भंडारा का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में युगलकिशोर अग्रवाल, रमन जायसवाल, सनातन मंडल आदि सक्रिय दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >