ओके... 1300 मजदूरों ने मांगे काम

लिट्टीपाड़ा . प्रखंड के डांडाकुडिया में मजदूर दिवस पर आदिम जनजाति विकास समिति द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उदघाटन मनरेगा लोकपाल रामजीवन आहडी एवं जिला परिषद सदस्य शिवचरण मालतो ने किया. कार्यशाला में मनरेगा के तहत काम मांगने, काम न मिलने पर मजदूरी भत्ता देने आदि की जानकारी मनरेगा लोकपाल […]

लिट्टीपाड़ा . प्रखंड के डांडाकुडिया में मजदूर दिवस पर आदिम जनजाति विकास समिति द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उदघाटन मनरेगा लोकपाल रामजीवन आहडी एवं जिला परिषद सदस्य शिवचरण मालतो ने किया. कार्यशाला में मनरेगा के तहत काम मांगने, काम न मिलने पर मजदूरी भत्ता देने आदि की जानकारी मनरेगा लोकपाल श्री आहडी द्वारा दी गयी. प्रखंड के जोरडीहा, कुंजबोना, सोनाधनी एवं करमाटांड के 1300 मनरेगा मजदूरों ने काम पाने के लिए आवेदन मनरेगा लोकपाल को दिया. श्री आहडी ने मनरेगा मजदूरों से मनरेगा से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत होने की अपील की. मौके पर मनरेगा मजूदरों से पंजीयन कराने की भी अपील की गयी. कार्यशाला का संचालन समिति के प्रखंड समन्वयक सीमन मालतो ने की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >