महेशपुर : कृषि विज्ञान केंद्र प्रांगण में कृषक मित्रों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक डॉ राजीव कुमार, वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार आदि द्वारा कृषक मित्रों को मिट्टी जांच के अलावे उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी दी गयी.
प्रशिक्षण में मौजूद कृषक मित्रों को मिट्टी का नमूना लेने, मिट्टी की जांच के उपरांत खेती करने के तरीकों को बताया गया. कृषि वैज्ञानिकों ने मौजूद कृषक मित्रों को दिये गये प्रशिक्षण का लाभ उठाने तथा अपने अपने गांवों के किसानों को भी प्रशिक्षण से होने वाले लाभों की जानकारी देने की अपील की.
