ओके.... बंद के दौरान भीडे़ टीएमसी सीपीएम कार्यकर्ता

फोटो संख्या 16- सीपीएम समर्थक को ले जाती पुलिस. प्रतिनिधि, फरक्का नगर निकाय चुनाव में सत्ता पक्ष एवं पुलिस द्वारा की गयी धांधली के खिलाफ गुरुवार को आयोजित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के बंद के दौरान टीएमसी व सीपीएम कार्यकर्ता के बीच जमकर मारपीट हुई. मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत लालगोला, जंगीपुर, कांधी, बेलडांगा, धुलियान, जियागंज, सागरदीघी […]

फोटो संख्या 16- सीपीएम समर्थक को ले जाती पुलिस. प्रतिनिधि, फरक्का नगर निकाय चुनाव में सत्ता पक्ष एवं पुलिस द्वारा की गयी धांधली के खिलाफ गुरुवार को आयोजित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के बंद के दौरान टीएमसी व सीपीएम कार्यकर्ता के बीच जमकर मारपीट हुई. मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत लालगोला, जंगीपुर, कांधी, बेलडांगा, धुलियान, जियागंज, सागरदीघी आदि स्थानों में सीपीएम एवं टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भीड़ गये. बंद के दौरान पुलिस द्वारा दर्जनों सीपीआइएम समर्थकों को गिरफ्तार किया गया. पूर्व संासद अबुल हसनात खान ने बताया कि सत्ता पक्ष के इशारे पर पुलिस काम कर रही है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपने मांगों को लेकर बंद करने का अधिकार हमें है. उन्होंने कहा कि टीएमसी के कार्यकर्ता सत्तामद में चुर होकर पुलिस का सहयोग लेकर गुंडागर्दी कर रहे हैं. पूर्व सांसद ने बताया कि बंद अभूतपूर्व रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >