छह माह लग सकता है पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक चालू होने में

पाकुड़ : जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के बंद पड़े पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक को चालू होने में छह महीने से भी ज्यादा समय लग सकता है. बुधवार को डीसी एवं एसपी से मिलने पहुंचे पश्चिम बंगाल मिनरल डेवलोपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर आर के साहा ने प्रभात खबर से कही. श्री साहा ने बताया […]

पाकुड़ : जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के बंद पड़े पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक को चालू होने में छह महीने से भी ज्यादा समय लग सकता है. बुधवार को डीसी एवं एसपी से मिलने पहुंचे पश्चिम बंगाल मिनरल डेवलोपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर आर के साहा ने प्रभात खबर से कही.
श्री साहा ने बताया कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने हमें पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में कार्यरत कर्मियों की सूची का सत्यापन, कोयला खदान की स्थिति, सीएसआर पोलिसी का किये गये अनुपालन आदि से संबंधित सर्वे करने की जिम्मेवारी दी है.
उन्होंने बताया कि तीन माह के अंदर केंद्र सरकार कागजात मुहैया करायेगी और उसके बाद उत्खनन के लिए ग्लोबल टेंडर किया जायेगा. उन्होंने बताया कि कोयला खदान में कार्यरत कर्मियों की सूची हमें मुहैया करायी गयी है. श्री साहा ने कहा कि सर्वे के दौरान बीते दिनों उत्खनन क्षेत्र के ग्रामीणों, रैयतों को सीएसआर पॉलिसी के तहत दी गयी सुविधाओं का अध्ययन किया जायेगा और रिपोर्ट पीएसपीसीएल को समर्पित किये जायेंगे.
पूछे गये सवाल पर श्री साहा ने बताया कि उत्खनन के लिए ग्लोबल टेंडर की प्रक्रिया में 6 माह तक का समय लग सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि ग्लोबल टेंडर के बाद सारी आहर्ता पूरी होने के बाद ही उत्खनन कार्य चालू होंगे. श्री साहा के साथ डिपुटी जेनरल ए आचार्य भी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >