प्राथमिक शिक्षक संघ ने की भुगतान की मांग

पाकुड़. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक से कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का भुगतान करने की मांग की है. संघ के प्रधान सचिव गोपाल प्रसाद सिंह ने डीएसइ को दिये अपने मांग पत्र में उल्लेख किया है आवंटन प्राप्त रहने के बावजूद कार्यरत शिक्षकों का वेतन एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का अर्जित अवकाश, […]

पाकुड़. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक से कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का भुगतान करने की मांग की है. संघ के प्रधान सचिव गोपाल प्रसाद सिंह ने डीएसइ को दिये अपने मांग पत्र में उल्लेख किया है आवंटन प्राप्त रहने के बावजूद कार्यरत शिक्षकों का वेतन एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का अर्जित अवकाश, ग्रुप जीवन बीमा, भविष्य निधि का भुगतान माह मार्च से लंबित है. श्री सिंह ने जिला शिक्षा अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराया है कि कोषागार पदाधिकारी के पत्रांक 111 व दिनांक 6 अप्रैल 2015 में क्लास दो के नीचे के पदाधिकारी को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी का दायित्व नहीं देने का निर्देश जारी किया गया. जिस कारण में बीइइओ उक्त दायित्व का निर्वहन नहीं कर सकते. संघ के प्रधान सचिव ने जिला शिक्षा अधीक्षक के क्लास 2 पदाधिकारी होने के नाते निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के दायित्व का निर्वहन कर वेतन भुगतान करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >