मानव अधिकार की जानकारी दिया जायेगा ग्राम प्रधानों को

फोटो संख्या 1 – बैठक में भाग लेते प्रतिनिधिगण.भारतीय मानवाधिकार जन कल्याण एसोसिएशन की प्रमंडलीय कमिटी की बैठक में लिया गया निर्णय.प्रतिनिधि, पाकुड़ जिला मुख्यालय के गोकुलपुर आम बगीचा में बुधवार को भारतीय मानवाधिकार जन कल्याण एसोसिएशन के प्रमंडलीय कमेटी की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के महासचिव मुन्ना डी हेम्ब्रम ने की. जिसमें प्रमंडलीय […]

फोटो संख्या 1 – बैठक में भाग लेते प्रतिनिधिगण.भारतीय मानवाधिकार जन कल्याण एसोसिएशन की प्रमंडलीय कमिटी की बैठक में लिया गया निर्णय.प्रतिनिधि, पाकुड़ जिला मुख्यालय के गोकुलपुर आम बगीचा में बुधवार को भारतीय मानवाधिकार जन कल्याण एसोसिएशन के प्रमंडलीय कमेटी की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के महासचिव मुन्ना डी हेम्ब्रम ने की. जिसमें प्रमंडलीय अध्यक्ष कलम हांसदा के अलावे जिला एवं प्रखंडस्तर के संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे. मौके पर प्रत्येक गांवों के ग्राम प्रधानों को मानवाधिकार की रक्षा करने को लेकर जानकारी देने का निर्णय लिया गया. एसोसिएशन के महासचिव श्री हेम्ब्रम ने उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा समय समय पर मानव अधिकारों की रक्षा को लेकर दिये गये आदेश निर्देशों की जानकारी संगठन के स्तर से ग्राम प्रधानों को देने की अपील की. प्रमंडलीय बैठक में संतोष कुमार मंडल, पिंटु कुमार दास, निसार अहमद, अनुज कुमार चतुर्वेदी, गुपीन हेम्ब्रम, बाबूधन मुर्मू, माइकेल टुडू, करनेलयुस हेम्ब्रम, मोहन प्रमाणिक, दिलीप हांसदा, फिलिप बेसरा, गब्रियल हांसदा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >