सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को ले ग्रामीण एकजुट

फोटो संख्या 9 – बन रहा सडक.प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लिट्टीपाड़ा से कुंजबोना तक बन रही सड़क निर्माण योजना की जांच की मांग ग्रामीणों ने डीसी से की है. ग्रामीण करमदेव मुर्मू, महेंद्र किस्कू, जटा मुर्मू, श्रीलाल मुर्मू आदि ने डीसी का ध्यान आकृष्ट कराया कि योजना में घटिया बोल्डर का इस्तेमाल किया जा रहा […]

फोटो संख्या 9 – बन रहा सडक.प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लिट्टीपाड़ा से कुंजबोना तक बन रही सड़क निर्माण योजना की जांच की मांग ग्रामीणों ने डीसी से की है. ग्रामीण करमदेव मुर्मू, महेंद्र किस्कू, जटा मुर्मू, श्रीलाल मुर्मू आदि ने डीसी का ध्यान आकृष्ट कराया कि योजना में घटिया बोल्डर का इस्तेमाल किया जा रहा है. शिकायत के मुताबिक सड़क निर्माण कराने वाले संवेदक द्वारा पुलिया में घटिया सीमेंट एवं प्राक्कलन के मुताबिक सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा. जिसके कारण उसकी गुणवत्ता प्रभावित हो रही है. उक्त ग्रामीणों ने डीसी को दिये शिकायत में उल्लेख किया है कि योजना स्थल पर न तो कनीय और न ही सहायक अभियंता आते हैं. ग्रामीणों ने डीसी को योजना की गुणवत्ता की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. ——————————क्या कहा कार्यपालक अभियंता नेसड़क निर्माण में गड़बड़ी मामले की जांच की जायेगी. प्राक्कलन के मुताबिक कार्य हो इस पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. उक्त बातें कार्यपालक अभियंता महेंद्र सिंह ने कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >