डीसी ने की अधिकारियों के साथ बैठक

फोटो संख्या 2 – बैठक करते डीसी सुलसे बखला.फोटो संख्या 3 – बैठक में भाग लेते अधिकारीगण.प्रतिनिधि, पाकुड़ समाहरणालय स्थित सूचना भवन में सोमवार को डीसी सुलसे बखला की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें डीसी ने मौजूद अधिकारियों से उनका परिचय लिया. मौजूद अधिकारियों से टीम भावना के तहत काम कर जिले के लोगों को […]

फोटो संख्या 2 – बैठक करते डीसी सुलसे बखला.फोटो संख्या 3 – बैठक में भाग लेते अधिकारीगण.प्रतिनिधि, पाकुड़ समाहरणालय स्थित सूचना भवन में सोमवार को डीसी सुलसे बखला की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें डीसी ने मौजूद अधिकारियों से उनका परिचय लिया. मौजूद अधिकारियों से टीम भावना के तहत काम कर जिले के लोगों को विकास व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मुहैया कराने का आह्वान किया. डीसी ने मनरेगा मजदूरों का शत प्रतिशत आधार सीडि़ग करने का निर्देश दिया. बैठक में मुखिया का डिजिटल हस्ताक्षर अपलोड करने के निर्देश दिये गये. उक्त बैठक में इंदिरा आवास, मनरेगा, छात्रवृत्ति वितरण, सामाजिक सुरक्षा आदि की समीक्षा डीसी द्वारा की गयी. जिसमें डीडीसी दिलीप कुमार टोप्पो, जिला योजना पदाधिकारी रामानुज सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी तपेश्वर राम व सभी प्रखंडों के बीडीओ एवं बीपीओ आदि मौजूद थे. उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सकिल अहमद ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >