ओके.... नामांकन के बाद अब शत प्रतिशत ठहराव पर बल

-डीएसइ ने की विद्यालय चलें चलायें अभियान की समीक्षापाकुड़ . झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय में जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत अनामांकित एवं छिजीत बच्चों के हुए नामांकन की जानकारी ली. श्री कुमार ने बच्चों के विद्यालय में शत प्रतिशत ठहराव सुनिश्चित […]

-डीएसइ ने की विद्यालय चलें चलायें अभियान की समीक्षापाकुड़ . झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय में जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत अनामांकित एवं छिजीत बच्चों के हुए नामांकन की जानकारी ली. श्री कुमार ने बच्चों के विद्यालय में शत प्रतिशत ठहराव सुनिश्चित करने पर चर्चा की. बैठक में प्रखंड एवं विद्यालयवार अभियान के तहत नामांकन की जानकारी ली गयी. बताया गया कि अब तक प्राप्त प्रतिवेदन में अभियान के दौरान 16,462 बच्चों के नामांकन की जानकारी मिली है. मौके पर अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश हांसदा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी जयेंद्र मिश्र, शबनम तबस्सुम, एमलीन सुरीन आदि मौजूद थे…………………………………फोटो संख्या 8 – बैठक करते जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >