मामला रामनगर में पेलोडर से पत्थर लोडिंग के विरोध काप्रतिनिधि, पाकुड़ सदर प्रखंड के रामनगर में क्रशर एवं खदान मालिकों द्वारा मजदूरों के बजाय पेलोडर से पत्थर लोडिंग कराने की लिखित शिकायत सीटू एवं इंटक के मजदूर यूनियन द्वारा एसडीओ से की गयी है. इंटक के अद्धेंदू शेखर गांगुली एवं सीटू के नादिर हुसैन ने एसडीओ को दिये अपने शिकायत पत्र में उल्लेख किया कि रामनगर मौजा में पत्थर व्यवसायियों द्वारा ट्रकों एवं डंपरों में पत्थर लोडिंग मजदूरों से न करा कर पेलोडर मशीन से कराया जा रहा है. जिसके चलते सैकड़ों मजदूर को रोजगार नहीं मिल रहा है. मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों ने एसडीओ से व्यवसायियों के साथ मजदूरों की बैठक कर मामले के निष्पादन की मांग की है.
मजदूर यूनियन ने मशीन से पत्थर लोडिंग का किया विरोध, सौंपा मांग पत्र
मामला रामनगर में पेलोडर से पत्थर लोडिंग के विरोध काप्रतिनिधि, पाकुड़ सदर प्रखंड के रामनगर में क्रशर एवं खदान मालिकों द्वारा मजदूरों के बजाय पेलोडर से पत्थर लोडिंग कराने की लिखित शिकायत सीटू एवं इंटक के मजदूर यूनियन द्वारा एसडीओ से की गयी है. इंटक के अद्धेंदू शेखर गांगुली एवं सीटू के नादिर हुसैन ने […]
