सीआरपी बीआरपी ने निकाला मोटरसाइकिल रैली

फोटो संख्या 24 – मोटरसाइकिल रैली निकालते सीआरपी बीआरपी.महेशपुर: विद्यालय चले चलाये अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में संकुल एवं साधन सेवियो द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. जिला शिक्षा अधीक्षक अरूण कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश हांसदा आदि भी रैली में शामिल हुए. मोटरसाइकिल रैली में शामिल सीआरपी बीआरपी ने दर्जनों विद्यालयों […]

फोटो संख्या 24 – मोटरसाइकिल रैली निकालते सीआरपी बीआरपी.महेशपुर: विद्यालय चले चलाये अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में संकुल एवं साधन सेवियो द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. जिला शिक्षा अधीक्षक अरूण कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश हांसदा आदि भी रैली में शामिल हुए. मोटरसाइकिल रैली में शामिल सीआरपी बीआरपी ने दर्जनों विद्यालयों के पोषक क्षेत्रों का भ्रमण किया और अभिभावकों से अनामांकित बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने की अपील की. रैली के उपरांत उच्च विद्यालय शहरग्राम में जिला शिक्षा अधीक्षक अरूण कुमार ने दर्जनों छात्र छात्राओं का नामांकन किया. नव नामांकित बच्चों को पोषाक, पुस्तक एवं टॉफी भी दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >