ओके... हत्यारोपी पति गिरफ्तार

केरोसीन छिड़क कर लगा दी गयी थी पत्नी को आग.प्रतिनिधि, फरक्कासूती थाना क्षेत्र के फतुल्लाह गांव में पत्नी का हत्यारोपी मनोज साहा को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है. घटना को लेकर मृतका के पिता हृदय साहा के लिखित शिकायत पर थाने में मामला दर्ज किया […]

केरोसीन छिड़क कर लगा दी गयी थी पत्नी को आग.प्रतिनिधि, फरक्कासूती थाना क्षेत्र के फतुल्लाह गांव में पत्नी का हत्यारोपी मनोज साहा को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है. घटना को लेकर मृतका के पिता हृदय साहा के लिखित शिकायत पर थाने में मामला दर्ज किया गया है. शिकायत में श्री साहा ने उल्लेख किया है कि उनकी बेटी आइटोनी साहा के साथ दामाद मनोज साहा द्वारा मारपीट की गयी और शरीर पर केरोसीन छिड़कर आग लगा दिया गया. जिसके कारण वह जख्मी हो गयी. जख्मी हालत में इलाज के लिए बहरमपुर मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >