बासमती गांव का युवक तीन दिनों से लापता, पुलिस जांच में जुटी

अमड़ापाड़ा. बासमती गांव के 19 वर्षीय संदीप कुमार यादव तीन दिनों से लापता है, जिससे परिवार में चिंता का माहौल है.

अमड़ापाड़ा. बासमती गांव के 19 वर्षीय संदीप कुमार यादव तीन दिनों से लापता है, जिससे परिवार में चिंता का माहौल है. पिता रमेश प्रसाद यादव ने अमड़ापाड़ा थाने में आवेदन देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है. परिजनों के अनुसार, संदीप शुक्रवार सुबह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं आया. मोबाइल बंद मिलने और गैरेज में भी न पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि युवक के मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) मंगवाकर अंतिम लोकेशन और संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच तेज कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >