डीबीएल ने खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का किया वितरण

पाकुड़. जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में दिलीप बिल्डकॉन कंपनी लिमिटेड (डीबीएल) ने सराहनीय पहल की है.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में दिलीप बिल्डकॉन कंपनी लिमिटेड (डीबीएल) ने सराहनीय पहल की है. कंपनी ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत पाकुड़ खेल अकादमी (फुटबॉल) और डे बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र (वॉलीबॉल) के खिलाड़ियों को आवश्यक खेल सामग्री प्रदान किया. यह कार्यक्रम स्थानीय बैंक कॉलोनी स्टेडियम में आयोजित हुई. कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार और डीबीएल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. खिलाड़ियों को सामग्री प्रदान करते हुए कहा गया कि इससे उनके प्रशिक्षण और प्रदर्शन को और सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी. श्री कुमार ने डीबीएल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास ग्रामीण और उभरते खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराते हैं और जिले में खेल संस्कृति को मजबूती मिलती है. डीबीएल प्रतिनिधि ने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के महत्व पर जोर देते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >