तालाब में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत

सिरीशतल्ला गांव में गुरुवार को एक 32 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गयी.

महेशपुर. सिरीशतल्ला गांव में गुरुवार को एक 32 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सिरीशतल्ला गांव निवासी प्रश्नत सोरेन नशे की हालत में गांव में ही एक पोखर में नहाने के लिए गया था. इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उक्त युवक डूब गया. परिजन व आसपास के लोगों को सूचना मिलते ही पोखर में काफी खोजबीन करने लगे. पोखर से शव को निकाला. इस घटना से परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >