धीमी प्रगति देख बिफरे

पेयजल स्वच्छता मंत्री जेपी भाई पटेल ने की प्रमंडलीय बैठक पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सूचना भवन में बुधवार को पेयजल स्वच्छता विभाग के मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने प्रमंडलीय स्तरीय समीक्षा बैठक की. जिसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों की सुस्ती पर मंत्री ने फटकार लगायी. श्री पटेल ने उपस्थित अभियंताओं से पूछा कि […]

पेयजल स्वच्छता मंत्री जेपी भाई पटेल ने की प्रमंडलीय बैठक

पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सूचना भवन में बुधवार को पेयजल स्वच्छता विभाग के मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने प्रमंडलीय स्तरीय समीक्षा बैठक की. जिसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों की सुस्ती पर मंत्री ने फटकार लगायी. श्री पटेल ने उपस्थित अभियंताओं से पूछा कि प्रत्येक पंचायत में दो-दो डीप बोरिंग किया जाना था जो अब तक पूर्ण क्यों नहीं हो पाया.

मंत्री ने पाकुड़ शहरी जलापूर्ति योजना की प्रगति की जानकारी ली. अवसर पर अधिकारियों ने रेलवे द्वारा एनओसी नहीं दिये जाने के चलते कार्य बाधित होने की बात कही. प्रत्येक प्रखंड से 15 योजनाएं बना कर मुख्यालय भेजने के आदेश दिये. वहीं स्थानीय विधायक अकील अख्तर ने समस्याओं को प्रमुखता से रखा. श्री अख्तर ने कहा कि जिले की जनता पानी के लिए त्रहिमाम कर रही है. पानी के लिए मारामारी हो रहा है परंतु विभाग मौन है. बैठक में सांसद विजय हांसदा ने अधिकारियों को अपने कर्तव्य निर्वहन के आदेश दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >