नदी में नहाने गये 12 वर्षीय बालक डूबा, तलाश जारी

फरक्का. थानांतर्गत नयनसुख गांव में सोमवार को नदी में नहाने गये 12 वर्षीय बालक फनीफ शेख डूब गया.

फरक्का. थानांतर्गत नयनसुख गांव में सोमवार को नदी में नहाने गये 12 वर्षीय बालक फनीफ शेख डूब गया. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची फरक्का थाने की पुलिस व स्पीड नाव के गोताखोरों ने ढूंढने का काफी प्रयास किया. समाचार लिखे जाने तक उसे बरामद नहीं किया जा सका था. वहीं, फरक्का थाने के आईसी नीलोत्पल मिश्रा ने बताया कि नदी किनारे बसे लोगों को बार-बार सचेत करने के बावजूद ऐसी घटनाएं सामने आ रही है. फिलहाल, उक्त बालक को ढूंढने का प्रयास गोताखोरों द्वारा जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

BIKASH JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >