विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत कर्मियों का भी प्रदर्शन

पाकुड़ : झारखंड विद्युत कर्मी संयुक्त मोरचा के बैनर तले विद्युत कर्मियों ने अपने मांगों को लेकर बुधवार से हड़ताल पर चले गये. पाकुड़ विद्युत कार्यालय के समक्ष कर्मियों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे संघ के रंजीत चौधरी ने बताया कि सामूहिक स्थानांतरण आदेश को रद्द किये जाने, चतुर्थ श्रेणी […]

पाकुड़ : झारखंड विद्युत कर्मी संयुक्त मोरचा के बैनर तले विद्युत कर्मियों ने अपने मांगों को लेकर बुधवार से हड़ताल पर चले गये. पाकुड़ विद्युत कार्यालय के समक्ष कर्मियों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे संघ के रंजीत चौधरी ने बताया कि सामूहिक स्थानांतरण आदेश को रद्द किये जाने, चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को तृतीय श्रेणी में नियुक्त किये जाने, पूर्व में हुए समझौते को लागू किये जाने, पेंशनधारियों को सातवें वेतन का लाभ दिये जाने सहित कुल आठ मांगें रखी गयी है. जब तक यह मांग पूरा नहीं होता है कर्मचारी हड़ताल पर बने रहेंगे. आंदोलन करने वालों में निवेता कुमार, अधुर मिश्रा, प्रदीप कुमार कर, शंभु प्रसाद शर्मा, तरुण सरकार, मोजामिल हक, अफरोज अंसारी, कमला रंजन चौबे सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >