पाकुड़ : विश्व आदिवासी दिवस पर समाज सुधार संघ गोड्डा के संस्थापक सह सचिव लतीफ अंसारी नशामुक्ति को लेकर क्षेत्र में जागरूकता फैलाने साइकिल से पाकुड़ पहुंचे. यहां पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नशा के सेवन से शरीर में होने वाले हानि की जानकारी दी. श्री अंसारी ने रैली के दौरान बताया कि शराब के सेवन से हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है.
इसलिए लोगों को शराब का सेवन नहीं करना चाहिए. कहा कि गोड्डा से साइकिल पर सवार होकर पाकुड़ जिला पहुंचे हैं. ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके. मौके पर राजेश सोरेन मे मौजूद थे.
