सीबीएसइ 12वीं साइंस की जिला टॉपर बनी जिकरा

सीबीएसइ 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को जारी की गयी है. जिले की जिकरा परवेज ने 93.2 प्रतिशत अंक लाकर जिले की टॉपर बनी है.

लोहरदगा. सीबीएसइ 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को जारी की गयी है. जिले की जिकरा परवेज ने 93.2 प्रतिशत अंक लाकर जिले की टॉपर बनी है. हाल ही में आइसीएसइ बोर्ड में जिकरा के छोटे भाई रेयान परवेज भी अव्वल रहे थे. नगर क्षेत्र के राहतनगर निवासी गैरेज मैकेनिक परवेज आलम और गृहिणी शहनाज परवीन की पुत्री ने जिला टॉप कर बालिका शिक्षा को नयी ऊंचाई दी है. उनकी सफलता पर सिर्फ परवेज परिवार ही नहीं स्कूल प्रबंधन और जिलेवासी गौरान्वित महसूस कर रहे हैं. जिकरा ने जीटीपीएस विद्यालय से सीबीएसइ 12वीं की परीक्षा दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >