डोभा में डूबने से युवक की मौत

डोभा में डूबने से युवक की मौत

कुड़ू़ थाना क्षेत्र के जिंगी गांव में बुधवार दोपहर डोभा में डूबने से एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि जिंगी गांव निवासी बिलकन तिर्की का 28 वर्षीय पुत्र अमित तिर्की शाम लगभग चार बजे खेत में काम करने के बाद वापस घर लौट रहा था़ इसी बीच डोभा के समीप पैर फिसलने से वह डोभा में गिर कर गहरे पानी में चला गया तथा पानी की सतह पर कीचड़ में फंस गया़ सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तथा डोभा से अमित को निकलने के बाद इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज मामले की जांच कर रही है. स्टंट कर रहे युवक को कार ने मारा धक्का,युवक घायल किस्को. पेशरार मुख्य सड़क पर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां हाई स्पीड से शराब के नशे में केटीएम बाइक जेएच01 एफएन 8621 से स्टंट करते आ रहा युवक पतरातू से लोहरदगा की ओर आ रहे इनोवा सीजी 0 एएम 9919 ने टकरा गया. जिससे युवक घायल हो गया. घायल युवक को बगड़ू थाना प्रभारी नरेश यादव, एएसआइ कैलाश रजक तथा रंथू भगत ने सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, कार चालक मौके से फरार हो गया. तिराहा मोड़ होने के कारण युवक को कार के आने का अंदाजा नहीं लगा पाया, कार के टक्कर से बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण युवक दूर जा गिरा. ग्रामीणों का कहना है कि पेशरार-लोहरदगा सड़क पर आये दिन इस तरह के स्टंट देखने को मिलता हैं. वाहनों की जांच नहीं होने के कारण युवाओं में खौफ नहीं रहता, बेखौफ होकर लोग वाहन सरपट दौड़ाते हैं. जिससे आये दिन दुर्घटना होना आम बात हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >