महिलाओं पर मारपीट व सोना का चेन छीनने का आरोप

कोनरा पंचायत की मुखिया यास्मीन तबस्सुम (पति मो ताजुद्दीन) ने अपने ही मुहल्ले की दो महिलाओं के विरुद्ध बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बरही. कोनरा पंचायत की मुखिया यास्मीन तबस्सुम (पति मो ताजुद्दीन) ने अपने ही मुहल्ले की दो महिलाओं के विरुद्ध बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में रवीना खातून, गुलशन खातून को नामजद अभियुक्त बनाया है. प्राथमिकी के अनुसार मुखिया यास्मीन तबस्सुम 28 दिसंबर की दिन करीब 10 बजे अपने घर में संगीता देवी की फरियाद सुन रही थी. उसी समय दोनों आरोपी बिना कुछ बोले घुस गयी व संगीता देवी को भद्दी–भद्दी गाली देने लगीं. मना करने पर मुझे भी गाली गलौज की व मारपीट करते हुए गले से सोने का चेन छीनकर भाग गयी. अकेले पाकर चलते रास्ते में जान से मार देने की धमकी दी गयी. बरही थाना प्रभारी विनोद यादव ने बताया मुखिया के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है. दारु पुलिस ने गुलाब देकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया दारू. नववर्ष 2026 की शुरुआत में दारु थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने एक अनूठी व सराहनीय पहल शुरू की है. यातायात नियमों के उल्लंघन करनेवाले को जागरूक किया और गुलाब का फूल भेंट किया. शुक्रवार को दारु थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को रोककर न तो चालान काटा गया और न ही कोई जुर्माना लगाया गया. कहा कि सड़क दुर्घटना होने पर सिर में चोट तथा गंभीर खतरे के बारे में समझाया. हेलमेट पहनने के महत्व को बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >