सलगी गांव में महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की

सलगी गांव में महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की

कुड़ू. थाना क्षेत्र के सलगी गांव में शनिवार शाम एक महिला ने मामूली विवाद के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. महिला को बचाने का प्रयास करने पर भी पति रविंद्र बैठा सफल नहीं हो सका, क्योंकि कुएं में पानी अधिक था. लगभग आधे घंटे बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी. बताया जाता है कि सलगी निवासी रविंद्र बैठा की पत्नी ममता देवी ने किसी विवाद के बाद यह कदम उठाया. घटना की सूचना कुड़ू थाना को दी गयी़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. शव को रविवार को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा जायेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. खान निरीक्षक ने अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर को पकड़ा

कुड़ू. थाना क्षेत्र के चेटर-जिंगी मुख्य पथ पर दक्षिण कोयल नदी से अवैध बालू खनन और परिवहन करने वाले एक ट्रैक्टर को खान निरीक्षक बसंत कुजूर ने पकड़ा और कुड़ू पुलिस को सौंप दिया. उन्हें सूचना मिली थी कि दक्षिण कोयल नदी के उडुमुड़ू, बारीडीह और जोंजरो घाट से बालू का अवैध खनन और परिवहन जारी है. शुक्रवार देर शाम कुड़ू पहुंचकर खान निरीक्षक ने छापामारी की और जिंगी कोयल नदी से बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ लिया. बालू परिवहन से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर पकड़े गये ट्रैक्टर को पुलिस को सौंप दिया़ वहीं, बालू के अवैध खनन से संबंधित मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. खान निरीक्षक की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू खनन करने वालों में खलबली मच गयी है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >