लोहरदगा: वनवासी कल्याण केंद्र के प्रांतीय महामंत्री धनंजय कुमार सिंह की उपस्थिति में लोहरदगा वनवासी कल्याण केंद्र नगर समिति का गठन किया गया. समिति का उद्देश्य नगर क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाना और समाज के बीच सेवा कार्यों को गति देना है.
गठन के दौरान सर्वसम्मति से राजेश कुमार महतो को नगर समिति का अध्यक्ष, सुनील अग्रवाल को सचिव, सत्यकेतु सोनी को कोषाध्यक्ष तथा अरुण राम को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया.
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप समाजहित में सक्रियता से कार्य करने और सेवा गतिविधियों को मजबूत करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवगठित समिति के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया.
