पेशा कानून को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

पेशा कानून को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में पेशा कानून के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को प्रथम दिन जनप्रतिनिधि व स्वयं सेवकों को पेशा कानून का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम से पूर्व प्रखंड प्रमुख फुलझरी देवी, पंचायत समिति सदस्य दुर्गा राम, सफरुद्दीन अंसारी, मुखिया कमला देवी, बसंती देवी, राजश्री उरांव, शोभा देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर प्रशिक्षक धनंजय प्रजापति ने बताया कि लोहरदगा जिला अनुसूचित जनजाति बहुल जिला है. बताया कि पेशा कानून के तहत राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है. सभी जनप्रतिनिधियों और आम नागरिक को कानून की पूरी जानकारी होनी चाहिए. प्रशिक्षक ने पेशा कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी. मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी सुजीत उरांव, विजेता मिश्रा, गोपाल उरांव, अनिल उरांव, द्रौपदी देवी, सुमी उराइन, रोहित उरांव, रामावतार उरांव समेत अन्य जनप्रतिनिधि व स्वयं सेवक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >