जनजातीय समुदाय प्रकृति के सबसे करीब है : सुखदेव भगत

जनजातीय समुदाय प्रकृति के सबसे करीब है : सुखदेव भगत

लोहरदगा़ पीएम श्री राजकीय उत्क्रमित विद्यालय कुजरा में एक से 15 नवंबर तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत तिथि वार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी क्रम में शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुखदेव भगत शामिल हुए. सांसद ने विद्यार्थियों को जनजातीय महापुरुषों के योगदान, उनकी संस्कृति और परंपरा से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय प्रकृति के सबसे करीब होते हैं. उनकी जीवनशैली पर्यावरण से तालमेल बनाकर चलने की प्रेरणा देती है. जनजातीय समाज की कला, गीत और नृत्य उनकी आत्मा से जुड़ी अभिव्यक्ति है. विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्या राजश्री भगत के नेतृत्व में सांसद का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर सांसद ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में सफलता के लिए कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प आवश्यक है. उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर लगन से पढ़ाई करने की सलाह दी और कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता. विद्यार्थी जनजातीय समाज की परंपरा और योगदान को समझ सकें : प्रधानाचार्या राजश्री भगत ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार जनजातीय गौरव पखवाड़ा के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी जनजातीय समाज की परंपरा और योगदान को समझ सकें. मौके पर सांसद के निजी सचिव आलोक कुमार साहू, विकास नाथ शाहदेव, शिक्षिका आरती सुषमा कुजूर, दुर्गा कुमारी, शकुंतला मिंज, बैजनाथ प्रजापति, भंजन चक्रवर्ती, मो तबारक अंसारी, अभय कुमार साहू, मो अकबर आलम, कुंदन कुमार, अफसाना खातून, उषा सुषमा बाड़ा, राजदेव कुमार साहू, रामकुमार साहू, वीरेंद्र सिंह सहित विद्यार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >