मां दमयन्ती देवी स्कूल में मनाया गया मोबाइल अवेरनेस डे

दमयंती देवी सेंचुरी फॉर एजुकेशन नर्चर स्कूल में आज मोबाइल के बढ़ते दुरुपयोग को लेकर एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया.

लोहरदगा. दमयंती देवी सेंचुरी फॉर एजुकेशन नर्चर स्कूल में आज मोबाइल के बढ़ते दुरुपयोग को लेकर एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर भाग लिया. छोटे-छोटे बच्चों ने नाटक के माध्यम से मोबाइल से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. विद्यालय प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को समय देना चाहिए, मोबाइल नहीं. उन्होंने समझाया कि मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग बच्चों में चिड़चिड़ापन, मानसिक दबाव और शारीरिक विकास में बाधा उत्पन्न करता है. इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों के सामने मोबाइल का कम उपयोग करें, उनके साथ खेलें और उन्हें समय दें. यही बच्चों के सुनहरे बचपन और उज्ज्वल भविष्य की नींव है. कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी अपने विचार साझा किये और विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों और अभिभावकों दोनों में जागरूकता बढ़ती है. विद्यालय परिवार ने आश्वासन दिया कि वह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >