मंदिर में रात में चोरी, दोपहर में बरामद

थाना क्षेत्र के नीचे स्टैंड स्थित महावीर मंदिर से अज्ञात चोरी ने शुक्रवार देर रात मंदिर से घंटी व अन्य सामान की चोरी कर ली

कुड़ू. : थाना क्षेत्र के नीचे स्टैंड स्थित महावीर मंदिर से अज्ञात चोरी ने शुक्रवार देर रात मंदिर से घंटी व अन्य सामान की चोरी कर ली, इसके बाद पुलिस व ग्रामीणों का प्रयास रंग लाया व शनिवार दोपहर मंदिर से चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया. बताया जाता है कि शुक्रवार रात महावीर मंदिर से अज्ञात चोरों ने घंटी व साउंड सिस्टम की चोरी कर ली. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी , पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से खोजबीन शुरू की. इसके बाद बाजार टांड़ स्थित पुराने तालाब के समीप पुलिया के नीचे से चोरी गया सभी सामान बरामद कर लिया गया. कुड़ू पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से चोरी किया गया समान छोड़ कर भाग खड़े हुए , घंटी और साउंड सिस्टम को पुनः मंदिर में रख दिया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह चोरी की घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण जुटे और खोजबीन शुरू की थी खोजबीन के दौरान कुड़ू बाजार टांड़ के पुराना तालाब के समीप पहुंचे तो देखा पुल के नीचे घंटी और साउंड सिस्टम फेंका हुआ है ग्रामीणों ने घंटी को उठाया और साफ करते हुए महावीर मंदिर में स्थापित कर दिया है वही साउंड सिस्टम को चालू कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >