पोलिंग पार्टी डिस्पैच और मतदान दिवस की तैयारी को लेकर बैठक

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 की तैयारी को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में हुई.

पोलिंग पार्टी डिस्पैच 22 फरवरी को मतदान 23 फरवरी को

लोहरदगा. नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 की तैयारी को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में हुई. बैठक में उपायुक्त ने पोलिंग पार्टी डिस्पैच को लेकर सभी कोषांगों को आवश्यक निर्देश दिये. कार्मिक कोषांग को सभी मतदान कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण करने, सामग्री कोषांग को डिस्पैच से पूर्व सभी सामग्रियां हस्तगत करा देने व मतपेटिकाएं तैयार रखने, मतपत्रों की व्यवस्था, वाहन कोषांग को वाहनों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. पोलिंग पार्टियां 22 फरवरी (रविवार) को सुबह 8.30 बजे से समाहरणालय परिसर लोहरदगा में रिपोर्ट करेंगी. वहां पोलिंग पार्टियों का मिलान कर व उन्हें आवश्यक मतदान सामग्री हस्तगत कर उनके सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ रवाना किया जायेगा

जोनल मजिस्ट्रेट लगातार मतदान पर नजर रखेंगे

उपायुक्त ने कहा कि मतदान (23 फरवरी) शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए दो जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. दोनों जोनल मजिस्ट्रेट निर्वाचन कार्य को शांतिपूर्ण संपन्न करायेंगे. किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पर तुरंत सूचना देंगे. सभी निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारी भी अपने-अपने संबंधित वार्ड में नजर बनाये रखेंगे. मतदान प्रक्रिया पर सतत निगरानी के लिए सभी मतदान केंद्रों में सीसीटीवी अधिष्ठापित किये गये हैं. बैठक में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, जोनल दंडाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा सभी सेक्टर दंडाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी व सभी कोषांगों के वरीय व नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >