ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में नहीं पहुंची परिवहन विभाग की टीम, मायूस वापस लौटे ग्रामीण

लोहरदगा में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया था, लेकिन परिवहन विभाग की टीम नहीं पहुंची. सैकड़ों ग्रामीण घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर घर लौटे.

लोहरदगाः जिला परिवहन कार्यालय की ओर से गुरुवार को भौरो पंचायत भवन में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर लगाया जाना था. शिविर में भौरो, मसमानो, उदरंगी और गडरपो पंचायत के ग्रामीणों को लाइसेंस बनाने की सुविधा मिलनी थी.

शिविर की सूचना मिलने पर सैकड़ों आवेदक सुबह से ही पंचायत भवन पहुंच गए थे. लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी परिवहन विभाग की टीम वहां नहीं पहुंची. काफी देर तक इंतजार करने के बाद आवेदक मायूस होकर वापस लौट गए.

ये भी पढ़ें- लोहरदगा में अपराधियों का तांडव: सड़क निर्माण साइट पर तीन राउंड फायरिंग, वाहनों में लगाई आग; गार्ड को लगी गोली

मुखियाओं ने लगाया लापरवाही का आरोप

मसमानो की मुखिया ममता कुमारी, उदरंगी के मुखिया परमेश्वर महली, गडरपो के मुखिया सुमित उरांव और भौरो की मुखिया सुमन्ति उरांव ने परिवहन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को शिविर की सूचना पहले से दी गयी थी. इसके बाद लोग जरूरी दस्तावेज लेकर समय पर पंचायत भवन पहुंचे, लेकिन विभाग की टीम के नहीं पहुंचने से उन्हें परेशानी हुई.

अपरिहार्य कारणों से स्थगित हुआ शिविर

जिला परिवहन पदाधिकारी जया संखी मुर्मू ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से शिविर स्थगित किया गया था. उन्होंने कहा कि शिविर की अगली तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी. वहीं, निराश आवेदकों ने जल्द नई तिथि निर्धारित कर दोबारा शिविर आयोजित करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े.

ये भी पढ़ें- वोटर सूची में सुधार के लिए पहुंचे लोग, पंचायत भवन में लटका मिला ताला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >