बढ़ते अपराध से व्यापारी और आम लोग चिंतित, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

लोहरदगा में बढ़ते नशे के कारोबार और आपराधिक घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है. व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की है.

गोपी कृष्ण कुंवर की रिपोर्ट

लोहरदगा. जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने आम लोगों और व्यापारी वर्ग की चिंता बढ़ा दी है. चोरी, छिनतई, मारपीट, लूट और हथियार के बल पर वारदातों में वृद्धि से शहर का माहौल असुरक्षित महसूस होने लगा है.

व्यापारियों का आरोप है कि शहर में तेजी से फैल रहा नशे का अवैध कारोबार अधिकांश अपराधों की बड़ी वजह बनता जा रहा है. उनका कहना है कि लगभग हर मोहल्ले में नशा तस्कर सक्रिय हैं, जिससे युवा अपराध की ओर बढ़ रहे हैं.

गुरुवार को शहर में एक ही दिन तीन बड़ी घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये. पतरा टोली में दुकानदार शुभम साहू की दुकान में घुसकर हत्या कर दी गयी, जिससे व्यापारी समाज में दहशत और आक्रोश है. वहीं खत्री ज्वेलर्स में देसी कट्टा के बल पर लूट का प्रयास किया गया, जिसे दुकानदार संजय खत्री की सूझबूझ से विफल कर दिया गया. इसी तरह पतरा टोली पेट्रोल पंप पर भी लूट की कोशिश कर्मचारियों की सतर्कता से नाकाम रही.

पुलिस मामलों की जांच में जुटी है, लेकिन अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी है. व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने नियमित गश्त बढ़ाने, नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >