बालू का अवैध खनन करते ट्रैक्टर पकड़ाया

बालू का अवैध खनन करते ट्रैक्टर पकड़ाया

कुड़ू. थाना क्षेत्र के बड़की चांपी पंचायत स्थित कमले नदी से अवैध रूप से बालू खनन और परिवहन करते हुए पुलिस ने एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भेज दिया है. थाना प्रभारी मनोज कुमार को सूचना मिली थी कि कमले नदी क्षेत्र में अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी की, इस दौरान एक ट्रैक्टर को बालू लदे अवस्था में पकड़ा गया. थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर को खनन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है और जिला खनन पदाधिकारी को मामले की जानकारी दे दी गयी है. खनन विभाग से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन आज

लोहरदगा़ झारखंड की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था और चाईबासा की मासूम बच्ची को एचआइवी संक्रमित खून चढ़ाने के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीन नवंबर को धरना-प्रदर्शन किया जायेगा़ धरना-प्रदर्शन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक की जायगी. यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विजय सोनी ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >