आज समाज को सेवा और संवेदना की सबसे अधिक जरूरत है : सुखदेव भगत

आज समाज को सेवा और संवेदना की सबसे अधिक जरूरत है : सुखदेव भगत

लोहरदगा़ साइंस फॉर सोसाइटी, लोहरदगा के तत्वावधान में रविवार को स्वर्गीय सुधीर अग्रवाल की स्मृति में मेगा आई एवं डेंटल कैंप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद सुखदेव भगत ने स्व. सुधीर अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और तुलसी के पौधे में जल अर्पण कर किया. इस मौके पर सांसद ने समाज सेवा के क्षेत्र में सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए सांसद मद से एक एंबुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा की. स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं : सांसद सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि आज समाज को सेवा और संवेदना की सबसे अधिक जरूरत है. स्व. सुधीर अग्रवाल का व्यक्तित्व परोपकार का उदाहरण था. उनकी याद में लगा यह शिविर मानवता की सच्ची सेवा है. भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सेहत को नजरअंदाज कर रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है. विशेषज्ञों ने दी बेहतर स्वास्थ्य की सलाह : शिविर में डॉ अभिषेक कुमार सिंह ने आंखों की नियमित जांच पर जोर देते हुए योग और प्रार्थना को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी. डॉ मीनाक्षी सिंह ने महिलाओं और बच्चों में बढ़ती डेंटल समस्याओं के प्रति जागरूक किया. वहीं, सिस्टर डॉ एलिन ने कहा कि असहायों को मुफ्त इलाज देना ही असली मानवता है. मदन मोहन पांडे ने सामाजिक सहभागिता पर बल दिया. जांच के आंकड़े और सफल आयोजन : कैंप में आधुनिक उपकरणों से लगभग 425 लोगों की आंखों की जांच की गयी और 117 लोगों का दंत परीक्षण किया गया. मरीजों को मुफ्त दवाइयां, चश्मा और परामर्श दिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसाइटी के सचिव राहुल कुमार, सलाहकार संजय बर्मन, उपाध्यक्ष अरुण राम, प्रो स्नेह कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद सोनी, सुदामा साहू सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही. मंच संचालन अरुण राम ने और धन्यवाद ज्ञापन राहुल कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >