फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला : लोहरदगा प्रमियर लीग का भव्य शुभारंभ आज से

फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला : लोहरदगा प्रमियर लीग का भव्य शुभारंभ आज से

लोहरदगा़ जिले में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांसद सह जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सुखदेव भगत द्वारा लोहरदगा प्रीमियर लीग 2025 का आयोजन किया जा रहा है. यह टूर्नामेंट जिला फुटबॉल संघ के बैनर तले नदिया ग्राउंड में तीन नवंबर से 10 नवंबर तक आयोजित होगा. लीग में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी टूर्नामेंट को खास बनायेगी और खेलप्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी. रविवार को सांसद सुखदेव भगत ने नदिया ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने खिलाड़ियों की सुविधा, मैदान की स्थिति और दर्शकों की व्यवस्था का निरीक्षण किया. सांसद ने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन फीफा के नियमों के अनुरूप किया जायेगा, ताकि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव मिल सके. सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को फुटबॉल के क्षेत्र में प्रोत्साहन देना और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करना है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह टूर्नामेंट जिले के खेल इतिहास में नया अध्याय जोड़ेगा. जिले के सभी प्रखंडों के नाम पर कुल आठ टीमों का गठन : इस आयोजन के संयोजक सह युवा नेता अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि लोहरदगा जिले के सभी प्रखंडों के नाम पर कुल आठ टीमों का गठन किया गया है. प्रत्येक टीम में स्थानीय, राष्ट्रीय और विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे. अनुभवी कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय खेलों की बारीकियां सीखने का अवसर मिलेगा. मौके पर आलोक कुमार साहू, साजिद अहमद चंगू, मुजीबुल रहमान बबूल, कुणाल अभिषेक, सोनू कुरैशी, माजीद अहमद माजू, विजय चौहान, रमेश वर्मा, राजू कुरैशी, मनोज सोनर्तिकी, लछू, सिताराम गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक फ्लेक्स, बैनर और पोस्टर लगाये गये : लोहरदगा प्रीमियर लीग को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक काफी संख्या में फ्लेक्स, बैनर और पोस्टर लगाये गये हैं, जिनमें खिलाड़ियों की तस्वीरें और टीमों की जानकारी दी गयी है. आयोजन को लेकर लोगों में काफी जोश है. विजेता टीम को दो लाख रुपये, उपविजेता को डेढ़ लाख रुपये, तृतीय व चतुर्थ टीमों को 50-50 हजार रुपये दिये जायेंगे. मैन ऑफ द सीरीज को एक नयी मोटरसाइकिल और अन्य आकर्षक व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >