लोहरदगा प्रीमियर लीग में रोमांच चरम पर, आठ टीमों के बीच कड़ा मुकाबला

लोहरदगा प्रीमियर लीग में रोमांच चरम पर, आठ टीमों के बीच कड़ा मुकाबला

लोहरदगा़ जिले में आयोजित लोहरदगा प्रीमियर लीग में कुल आठ टीमें मैदान में उतर चुकी हैं. इनमें लोहरदगा लायंस, पेशरार पैंथर्स, किस्को किंग्स, कुड़ू नाइट्स, कैरो काइनेटिक्स, सेन्हा स्टैलियन्स, भंडरा बुल्स और टाउन टाइटंस शामिल हैं. प्रत्येक टीम में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ अनुभवी खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है. सभी टीमें अपने प्रखंड और क्षेत्र का गौरव बढ़ाने के लिए जी-जान से जुटी हैं. टूर्नामेंट में प्रतिदिन दो मैच खेले जा रहे हैं, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. पांच नवंबर को टाउन टाइटंस और किस्को किंग्स के बीच पहला मुकाबला होगा, जबकि दूसरा मैच पेशरार पैंथर्स और भंडरा बुल्स के बीच खेला जायेगा. छह नवंबर को किस्को किंग्स बनाम कैरो काइनेटिक्स और भंडरा बुल्स बनाम लोहरदगा लायंस का मैच होगा. सात नवंबर को पेशरार पैंथर्स और लोहरदगा लायंस के बीच मुकाबला होगा, जबकि दूसरी पाली में टाउन टाइटंस और कैरो काइनेटिक्स आमने-सामने होंगे. आठ नवंबर को कुड़ू नाइट्स और भंडरा बुल्स के बीच मैच होगा, जबकि दूसरी पाली में सेन्हा स्टैलियन्स और किस्को किंग्स भिड़ेंगे. खिलाड़ी अपने खेल में निखार के साथ आत्मविश्वास भी हासिल करेंगे : अभिनव सिद्धार्थ भगत टूर्नामेंट में विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी से मुकाबले और भी रोमांचक हो गये हैं. कुल आठ टीमों में लगभग 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. पूरे आयोजन पर सांसद सुखदेव भगत और लीग के संयोजक अभिनव सिद्धार्थ भगत विशेष नजर रखे हुए हैं. अभिनव सिद्धार्थ भगत ने बताया कि लीग का उद्देश्य फुटबॉल को वह पहचान दिलाना है, जिसकी वह हकदार है. यहां मेहनत दिखेगी, हुनर निकलेगा और सपनों को नयी दिशा मिलेगी. विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने का मकसद स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देना है, जिससे उनके खेल में निखार आये और आत्मविश्वास बढ़े. इससे न केवल उनके खेल में निखार आयेगा बल्कि वह बड़े मैचों में खेलने के लिए आत्मविश्वास भी हासिल करेंगे. दर्शक इन्हें देखकर काफी तालियां बजा रहे हैं. दर्शकों की भीड़ मैदान में उमड़ रही है. लोहरदगा प्रीमियर लीग के तमाम लोग पूरी व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं. पहले दिन का रोमांच : पहले दिन खेले गये मैच में कैरो काइनेटिक्स और सेन्हा स्टैलियन्स के बीच मुकाबला एक-एक की बराबरी पर खत्म हुआ. पहले हाफ में सेन्हा टीम ने बढ़त बनायी, लेकिन अंतिम क्षणों में कैरो काइनेटिक्स ने बराबरी कर ली. इस रोमांचक मैच में कैरो काइनेटिक्स के विशाल तिग्गा को मैन ऑफ द मैच चुना गया. उन्हें सांसद सुखदेव भगत और डीएफओ ने 5000 रुपये नकद देकर सम्मानित किया. दूसरे मैच में लोहरदगा टाउन टाइटंस ने कुड़ू नाइट्स को 1-0 से हराया. टूर्नामेंट में खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >