कृषि बाजार से बाइक उड़ा ले गये चोर

जिला के कृषि साप्ताहिक बाजार से शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार से एक बाइक की चोरी हो गयी है.

लोहरदगा. जिला के कृषि साप्ताहिक बाजार से शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार से एक बाइक की चोरी हो गयी है. जानकारी के अनुसार गुमला जिला पुसो थाना क्षेत्र के सहीजाना निवासी बिंदेश्वर सिंह का पुत्र पप्पू सिंह है. वह कृषि साप्ताहिक बाजार में शाम पांच बजे अपने स्प्लेंडर बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने गये थे. जब वह लौटे, तो बाइक गायब पाया. उन्होंने बाइक को देर शाम तक खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. इसके पश्चात उन्होंने सदर थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >