समाज की वास्तविक मजबूती आपसी प्रेम और समरसता में ही निहित है : दीपक कुमार

समाज की वास्तविक मजबूती आपसी प्रेम और समरसता में ही निहित है : दीपक कुमार

किस्को़ पेशरार प्रखंड के सीरम पंचायत अंतर्गत कोपिया शिव मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल संरक्षक सुकूल राम की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस जिला प्रचारक दीपक कुमार शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य संघ की संगठनात्मक स्थिति को सुदृढ़ करना और ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त जाति-पांति व छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त कर सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना था. जिला प्रचारक दीपक कुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ में व्यक्ति के कर्म को सर्वोपरि माना जाता है, यहां ऊंच-नीच का कोई स्थान नहीं है. उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज की वास्तविक मजबूती आपसी प्रेम और समरसता में ही निहित है. बिखराव के कारण छोटे कार्य भी दुष्कर हो जाते हैं, जबकि एकता से बड़ी चुनौतियां भी सरल हो जाती हैं. मंडल संरक्षक सुकूल राम ने सामाजिक भाईचारे को सशक्त करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार किया जायेगा और अधिक से अधिक युवाओं को स्वयंसेवक के रूप में जोड़ा जायेगा. बैठक में निर्णय लिया गया कि हिंदुत्व और सामाजिक समरसता का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जायेगा. सभी उपस्थित सदस्यों ने सामाजिक सौहार्द बनाये रखने और राष्ट्रहित में कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया. इस मौके पर सुकूल राम, बिरेंद्र भुइयां, विजय लोहरा, मनोज यादव, नरेश यादव, राणा प्रताप साहू, भरत प्रसाद, जमुना सिंह, बिहारी राम, विष्णुदेव सिंह, चरकु सिंह, लालदेव उरांव, कामेश्वर लोहरा सहित काफी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >