स्थानीय खिलाड़ियों को नयी उड़ान भरने के लिए मंच प्रदान करना एलपीएल का उद्देश्य : सांसद

स्थानीय खिलाड़ियों को नयी उड़ान भरने के लिए मंच प्रदान करना एलपीएल का उद्देश्य : सांसद

लोहरदगा़ जिले में फुटबॉल खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है. तीन नवंबर से शुरू हो रहे लोहरदगा प्रीमियर लीग (एलपीएल) की तैयारियां जोरों पर हैं. सांसद सुखदेव भगत के द्वारा खेल को बढ़ावा देने के इस प्रयास की सराहना पूरे जिले में की जा रही है. लोहरदगा फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सह सांसद सुखदेव भगत ने गुरुवार को एलपीएल की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने ग्राउंड की साफ-सफाई, निमंत्रण पत्र वितरण, खिलाड़ियों व कोचों के ठहरने और भोजन-पानी की व्यवस्था सहित सभी तैयारियों का जायजा लिया. मौके पर लीग का थीम सांग भी प्रस्तुत किया गया. सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि लोहरदगा की मिट्टी में फुटबॉल कोई खेल नहीं, एक जज्बा है. हर सुबह जब मैदानों पर धूल उड़ती है, तब वहां सिर्फ बॉल नहीं, सपने भी उड़ान भरते है़ं अब वही जज्बा लोहरदगा प्रीमियर लीग के रूप में साकार हो रहा है. उन्होंने कहा कि लक्ष्य है कि लोहरदगा को फुटबॉल का केंद्र बनाया जाये, जहां हर गांव और स्कूल से नये खिलाड़ी निकलें. यह लीग सिर्फ खिलाड़ियों के लिए नहीं, बल्कि उन बच्चों के लिए भी है जो अब तक गेंद को सपना मानते थे, मौका नहीं. यह केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और जुनून का मंच है : एलपीएल के संयोजक अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और जुनून का मंच है. हर गोल, हर पास और हर जीत यह संदेश देगी कि हम कर सकते हैं. आगामी लीग को लेकर जिले भर में उत्साह का माहौल है. खिलाड़ी दिन-रात अभ्यास में जुटे हैं और पूरे जिले में फुटबॉल का रोमांच छाया हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >