अध्यक्ष पद के सभी 13 प्रत्याशियों के कागजात सही पाये गये

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 अंतर्गत 05 फरवरी को निर्वाची पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता लोहरदगा द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए किए गए नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) की गयी.

लोहरदगा. नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 अंतर्गत 05 फरवरी को निर्वाची पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता लोहरदगा द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए किए गए नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) की गयी. नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया स्कूटी के क्रम में सभी प्रत्याशियों के कागजात वैध पाये गये. अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में अनिल उरांव, आरती कुमारी, प्रभात कुमार भगत, पावन एक्का, बालमुकुन्द लोहरा, राजेन्द्र लोहरा, रामलाल उरांव, लक्ष्मी नारायण भगत, विलियम कुजुर, विशाल डुंगडुंग, सतीश रंजन उरांव, संजय टोप्पो, संतोष उरांव के नाम शामिल हैं. शस्त्र जमा करने की अंतिम तिथि आज लोहरदगा . नगर परिषद चुनाव को लेकर शस्त्र जमा करने की प्रक्रिया जारी है.सदर थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि नगर परिषद चुनाव को देखते हुए सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को संबंधित थाना में शस्त्र जमा करना अनिवार्य है और इसकी अंतिम तिथि 6 फरवरी है.थानाप्रभारी श्री ठाकुर ने बताया कि शस्त्र जमा नहीं करने पर संबंधित शस्त्र धारकों का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >